logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 से घटाकर 18 प्रतिशत किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच सोमवार को देर शाम टेलीफोन पर बात हुई। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने 'दोनों देशों के बीच एक तत्काल व्यापार समझौते' की घोषणा कर दी। इसके तहत भारत पर लगाए गए अमेरिकी पारस्परिक टैरिफ को मौजूदा 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का भी एलान किया है। ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने अमेरिकी उत्पाद खरीदने को लेकर प्रतिबद्धता दिखाई और अमेरिका से भारत 500 अरब डालर मूल्य के उर्जा, प्रौद्योगिक, कृषि व कोयला व अन्य अमेरिकी उत्पादों की और अधिक खरीद करेगा। 


2.

फ्यूचर और आप्शन में निवेश करने वालों को नुकसान उठाने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता

बजट में सिक्युरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (एसटीटी) बढ़ाए जाने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को बताया कि फ्यूचर व आप्शन में निवेश करने के बढ़ते चलन से लोगों को काफी नुकसान हो रहा था और इसे देखते हुए ही यह फैसला किया गया है। इस आधार पर बजट में फ्यूचर एसटीटी को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया गया है, आप्शन प्रीमियम से जुड़े एसटीटी को 0.10% से बढ़ाकर 0.15% तो आप्शन एक्सरसाइज पर 0.125% से बढ़ाकर 0.15% कर दिया गया है। 


3.

जनगणना में जाति गणना प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इन्कार

सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में नागरिकों की जाति दर्ज करने, वर्गीकृत करने और सत्यापन की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इन्कार कर दिया। हालांकि, शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय से याचिकाकर्ता द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार करने को कहा है। 


4.

ज्ञान भारतम के तहत 7.5 लाख से अधिक पांडुलिपियां डिजिटली उपलब्ध

संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को लोस को बताया कि ज्ञान भारतम पहल के तहत 7.5 लाख से अधिक पांडुलिपियां डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें से 1.29 लाख पांडुलिपियां 'ज्ञान भारतम' पोर्टल पर उपलब्ध हैं। ज्ञान भारतम संस्कृति मंत्रालय की पहल है। इसका उद्देश्य भारत की पांडुलिपि धरोहर संरक्षित करना है। 


5.

भगवान बुद्ध के अवशेषों का श्रीलंका में होगा प्रदर्शन

भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के तहत श्रीलंका में प्रदर्शित किए जाएंगे। यह प्रदशर्नी राजधानी कोलंबो में आगामी चार से 11 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। अवशेष को पांच फरवरी से कोलंबो के गंगारामया मंदिर में आम जनता के दर्शन के लिए रखा जाएगा। 


6.

रेयर अर्थ संबंधी बैठक में हिस्सा लेने जयशंकर अमेरिका रवाना

विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को तीन दिन के अमेरिका की यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान वह महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर अमेरिका की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे। दोनों रणनीतिक साझेदारों के बीच संबंधों में आई कड़वाहट को दूर करने के लिहाज से विदेश मंत्री के इस दौरे को अहम माना जा रहा है। 


7.

मतांतरण विरोधी कानूनों के विरुद्ध याचिका पर केंद्र व 12 राज्यों से जवाब तलब

नेशनल काउंसिल आफ चर्चेस इन इंडिया (एनसीसीआइ) की और से दायर एक नई जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार और राजस्थान तथा अरुणाचल प्रदेश सहित 12 राज्यों से जवाब मांगा। याचिका में संबंधित राज्यों के मतांतरण विरोधी कानूनों की वैधता को चुनौती दी गई है और इनके क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की गई है। 


8.

व्यक्तिगत शिकायत के आधार पर चुनाव प्रक्रिया को नहीं रोक सकते: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया को किसी व्यक्तिगत शिकायत के आधार पर बीच में बाधित या स्थगित नहीं किया जा सकता। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने कहा कि ऐसी शिकायतों के समाधान के लिए 'चुनाव याचिका' ही अंतिम और एकमात्र कानूनी रास्ता है। सुप्रीम कोर्ट उत्तराखंड हाईकोर्ट के जुलाई 2025 के उस अंतरिम आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें एक उम्मीदवार का नामांकन रद होने के बाद उसे चुनाव में शामिल होने और चुनाव चिह्न आवंटित करने का निर्देश दिया गया था। 


9.

गाजा और मिस्र के बीच रफा सीमा फिर से खुली

गाजा की रफा सीमा चौकी सोमवार को सीमित आवाजाही के लिए फिर से खोल दी गई। यह इजरायल-हमास युद्धविराम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हालांकि, जमीनी स्तर पर यह काफी हद तक प्रतीकात्मक घटनाक्रम है, क्योंकि दोनों दिशाओं में बहुत कम लोगों को आने जाने की अनुमति होगी और युद्धग्रस्त क्षेत्र में कोई भी सामान नहीं भेजा जाएगा। इजरायल ने मई 2024 में रफा क्रासिंग पर कब्जा किया था। 


10.

युद्ध टालने को अमेरिका-ईरान का न्यूक्लियर डिप्लोमेसी पर जोर

अमेरिका के साथ तनातनी के बीच ईरान ने शांतिवार्ता की भी संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय ने संकेत दिए हैं कि दोनों ही पक्ष हालात की गंभीरता को समझ रहे हैं और संभावित क्षेत्रीय युद्ध की आशंका को भांप रहे हैं। ऐसे में ईरान और अमेरिका परमाणु विवाद पर फिर से बातचीत शुरू करने के लिए कूटनीतिक रास्ता तलाश रहे हैं। 


11.

आर्थिकी को गति देगा पूंजीगत व्यय

आम बजट में पूंजीगत व्यय में 12.2 लाख करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा करके देश के आर्थिक परिदृश्य में व्यापक परिवर्तन लाने का प्रयास किया है। यह प्रविधान पिछले वित्त वर्ष 2025-26 के 11.2 लाख करोड़ रुपये से लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। यह वृद्धि केवल संख्यात्मक नहीं, अपितु एक व्यापक रणनीतिक दृष्टिकोण का प्रतिबिंब है जो बुनियादी ढांचे को आर्थिक विकास का केंद्रीय इंजन बनाने पर केंद्रित है। इससे रोजगार सृजन के साथ उत्पादकता में भी वृद्धि होगी


12.

सामरिक तैयारी को मजबूती

केंद्रीय बजट 2026-27 केवल कएक आर्थिक दस्तावेज भर नहीं, बल्कि भारत के सामरिक सोच, राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकताओं और वैश्विक भूमिका का एक स्पष्ट घोषणापत्र है। इस बजट में केवल रक्षा मंत्रालय के लिए ही 7.8 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया जाना उस सच्चाई को स्वीकार करने का संकेत है जिसके साथ आज भारत और पूरी दुनिया खड़ी है। एक अस्थिर, अनिश्चित और संघर्ष-ग्रस्त वैश्विक व्यवस्था के बीच भारत का रक्षा बजट ऐतिहासिक रूप से बढ़ाया जाना बहुत कुछ संकेत करता है। 


13.

जीडीपी में ज्यादा योगदान करने वाले राज्यों को होगा अधिक आवंटन

16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करने और उसे लागू करने का जो रोडमैप वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बताया है, उससे दक्षिणी राज्यों की यह आशंका निर्मूल साबित हुई है कि केंद्र के राजस्व में उनका हिस्सा कम करने की चाल चली जा रही है। इसके साथ ही ज्यादा आबादी वाले राज्यों को साफ संकेत दिया गया है कि उन्हें आर्थिक सुधारों को तेज करते हुए इकोनमी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी होगी। 


14.

वृद्धि संभावनाओं को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दिखाता है बजट

फिच रेटिंग्स ने कहा है कि भारत का बजट वृद्धि की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए एक मजबूत पूंजीगत व्यय कार्यक्रम के साथ सरकारी कर्ज में धीरे-धीरे कमी लाकर व्यापक स्थिरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। हालांकि, बजट में बड़े सुधारों का एलान नहीं किया गया है, लेकिन रेटिंग एजेंसी का मानना है कि सुधार जारी रहेंगे। 


15.

भारत का मध्यम अवधि का परिदृश्य सकारात्मक : गोल्डमैन सैक्स

गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, बजट में पूंजीगत खर्च बढ़ाने के साथ-साथ राजकोषीय घाटे को कम रखने के संकेत के चलते भारत का मध्यम अवधि का परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है। साथ ही वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार के सार्वजनिक कर्ज को कम करने की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया है। 


16.

जनवरी में मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधियों में हुआ मामूली सुधार

देश के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में जनवरी में मामूली सुधार देखने को मिला। हालांकि नए आर्डर में तेजी से वृद्धि के बावजूद कारोबारी विश्वास साढ़े तीन साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। मैन्यूफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआइ) दिसंबर के दो साल के निचले स्तर 55 से बढ़कर जनवरी में 55.4 रहा। पीएमआइ की भाषा में 50 से ऊपर का अंक विस्तार जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन दर्शाता है। 


17.

ई-कोर्ट का बढ़ा बजट देगा त्वरित न्याय को रफ्तार

समय पर प्रभावी न्याय मिलना किसी भी लोकतांत्रिक समाज की रीढ़ है और यह तभी संभव है जब न्यायिक व्यवस्था को पर्याप्त बजटीय आवंटन मिले। देश की अदालतों में लंबित पांच करोड़ मुकदमे जल्द खत्म हों, इसके लिए जरूरी है कि ढांचागत संसाधनों की बढ़ोतरी हो और न्याय में तकनीक का साथ बढ़े, जिसकी अब उम्मीद जगी है। बजट में ई-कोर्ट के तीसरे चरण के लिए 1240 करोड़ का प्रविधान किया गया है जिससे न्याय को रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के बजट में भी 100 करोड़ की वृद्धि हुई है। नेशलन लीगल सर्विस अथारिटी (नालसा) का बजट भी 25 प्रतिशत बढ़ाकर 250 करोड़ किया गया है। 


18.

'चिकन नेक' के 40 किमी हिस्से में अंडरग्राउंड रेलवे ट्रैक बिछाने की तैयारी : वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि पूर्वोत्तर को शेष भारत से जोड़ने वाले रणनीतिक गलियारे में 40 किलोमीटर लंबी भूमिगत रेलवे ट्रैक बिछाए जाने की योजना बनाई गई है। 'चिकन नेक' नाम से जाना जाने वाला यह रणनीतिक गलियारा बंगाल के सिलिगुड़ी क्षेत्र में स्थित है और इसकी चौड़ाई 20 किलोमीटर से अधिक है। यह भूभाग नेपाल और बांग्लादेश के बीच स्थित है, जबकि भूटान और चीन से कुछ सौ किलोमीटर की दूरी पर है। इस नई योजना से यह रणनीतिक गलिया और सुरक्षित व मजबूत होगा। 


19.

भारतवंशी जलवायु विज्ञानी को मिला अमेरिका में प्रतिष्ठित क्रैफोर्ड पुरस्कार

भारतीय मूल के जलवायु विज्ञानी वीरभद्रन रामनाथन को रायल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज द्वारा भूविज्ञान के क्षेत्र में 2026 का क्रैफोर्ड पुरस्कार प्रदान किया गया है। 'भूविज्ञान का नोबेल' कहा जाने वाला यह पुरस्कार रामनाथन के सुपर-पोल्यूटेंट और वायुमंडलीय भूरे बादलों (एटमास्फेरिक ब्राउन क्लाउड) पर दशकों के शोध को मान्यता देता है, जिसने ग्लोबल वार्मिंग की समझ को नया रूप दिया है। 


20.

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को उनकी आडियोबुक 'मेडिटेशंसः द रिफ्लेक्शंस आफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए ग्रैमी अवार्ड से नवाजा गया। उन्हें एल्विस, कैथी गार्बर की पुस्तक राकी एंड मीः द कैरोल कानर्स स्टोरी, ट्रेवर नौआ की पुस्तक इनटू द अनकट ग्रास, केतनजी ब्राउन जैक्सन की पुस्तक लवली वनः ए मेमोइर और फैब मौरवन की पुस्तक यू नो इट्स टूः द रियल स्टोरी आफ मिली वैनिली के साथ नामांकित किया गया था।


21.

जीवनकाल को निर्धारित करने में आनुवंशिकी की अहम भूमिका

मानव का जीवनकाल कई चीजों पर निर्भर करता है। हालांकि, एक अध्ययन में इसमें आनुवंशिकी की अहम भूमिका उभर कर सामने आई है। शोध में कहा गया है कि किसी व्यक्ति की जीवन अवधि का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा आनुवंशिकी द्वारा निर्धारित होता है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि आनुवंशिकी की भूमिका पहले के शोधों की तुलना में कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query: [email protected] Store Related Query: [email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton